महाशिवरात्रि पर शायरी | Maha Shivratri Shayari In Hindi

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Last updated on July 13th, 2024 at 01:34 am

महाशिवरात्रि Maha Shivratri Shiv Bhajan & Shayari

भगवान
शिव की महिमा अपरम्पार है और
भोले बाबा को सारा संसार पूजता
है
, मेरे
प्यारे भोले बाबा की शिवरात्रि
आ गई है और इस शिवरात्रि पे हर
जगह भक्ति भाव से ओतप्रोत
कार्यक्रम आयोजित होंगे
,
शिवरात्रि (Shivratri) शायरी लाए है हम आपके लिए,
जो आप मंच पर
बोल सकते है।

जब भी मंच
संचालन की बात होती है तो भक्ति
संध्या के लिए शायरी कम पड़
जाती है या वो ही सुनी सुनाई
शायरियाँ बोली जाती है
,
आपका ये काम
आसान कर दिया हमने
, अब
आपको मिल रही है बिलकुल नई
महाशिवरात्रि शायरी।

Maha Shivratri Shayari Bhajan



महाशिवरात्रि
शायरी एंकरिंग के लिए

पंचाक्षर का
मंत्र जपकर
, पूजा
करे दिन रैन

कट जाते है
सारे संकट
, मिल
जाता है चैन

ॐ नमः शिवाय
जपले
, शिव
शिव हर पल में रट ले

शिवरात्रि
में शिव जो भजता
,
होता कभी बेचैन

भस्म रमैया
त्रिनेत्रधारी
, जिसने
चलाई दुनिया सारी

बाल न बांका
कर सकता
, जिसपे
स्नेह की दृष्टि डारी

भांग धतुरा
चिलम है प्यारी
, जिसको
कहते बाघम्बरधारी

काल भी जिनसे
बचके भागे
, शिव
शंकर है संकटहारी

सुबह सवेरे
शिव को सुमिरले
, बंधन
सारे कट जाएंगे

विपदा आन पड़ी
जो कोई
, शिव
दौड़े दौड़े आएँगे

जो मांगो वो
मिल जाता है
, भोला
मेरा शंकर है

दुःख की घडी
छूमंतर होगी
, दिन
तेरे फिर जाएंगे

शिवरात्रि
की महिमा ज्ञानी
, संतो
ने है बखानी

पाप करम सब
मिट जाते है
, वर
देता शिवदानी

बेल पत्र
चढ़ाके जल से
, जो
कर देता अभिषेक

मन की मुरदे
फलती उसकी
,
रहती है परेशानी

अंग विभूति
रमाके भोला
, तीनो
लोक निहारे

शिवरात्रि
के पावन पल में
, सबकी
बिगड़ी संवारे

खा के ठोकर
दुनिया की जो
, शिव
की शरण में आया

पतझड़ जीवन
से मिट जाता
, छा
जाती है बहारे

शिव नाम में
है कुछ जादू
, सबने
देखा परखा है

पापी अधर्मी
ज्ञानी सज्जन
, सबने
शिव को निरखा है

पार ब्रह्म
है अर्धनारीश्वर
, आदि
अंत है शिव परमेश्वर

ये जग है तपती
दोपहरी
, शिव
शरण में शीतल बरखा है

शिव
जी के भजन लिरिक्स
– Shiv
Bhajan Lyrics New

जब जब भी भजन
गायक भजन गाता है तो श्रोता
मस्ती में झूमने लगते है
,
लेकिन कई बार
हमें वो ही भजन सुनने को मिलते
है जो हर जगह गाए जाते है
,
इसलिए आपके
गाने के लिए कुछ नए भजन पेश कर
रहे है।

Maha Shivratri Shayari Bhajan



शिव
है भजन –
Shiv Hai Bhajan Lyrics

पार ब्रह्म
परमेश्वर शिव है

तीन लोक के
स्वामी शिव है

कण कण कंकर
कंकर शिव है

दिशा निशा
हर रूप में शिव है


जल में शिव
है थल में शिव है

धरती और अंबर
भी शिव है

वायु पवन
अग्नि में शिव है

हवन भवन रजनी
में शिव है


सुबह में शिव
है शाम में शिव है

माया छाया
हर धाम में शिव है

आज भी शिव है
कल भी शिव है

आदि अनादि
अनंत भी शिव है


ज्योत में
शिव है दीप में शिव है

दूर भी शिव
है समीप भी शिव है

आह में शिव
है चाह में शिव है

हसी खुशी और
वाह में शिव है


दृश्य भी शिव
अदृश्य भी शिव है

पात पात और
जड़ भी शिव है

सोच में शिव
है मन मे शिव है

सांस सांस
धड़कन में शिव है


शिव है सरोवर
मीठे जल का

जल का मीठापन
भी शिव है

मनमोहक अमृतफल
दायक

हरेक रसायन
में भी शिव है


पलके बंद तो
शिव ही शिव है

खुली नजर में
भी तो शिव है

दुख को हरने
वाला शिव है

सुख को करने
वाला शिव है


घट भीतर की
माला शिव है

श्वास श्वास
में शिवाला शिव है

कष्ट को हरने
वाला शिव है

मेरा तो
प्रतिपाला शिव है


उमापति वो
भोला शिव है

जगतपिता
भंडारी शिव है

जब घिरते संकट
के बादल

उनसे बचाने
वाला शिव है


सावन में जो
व्रत कर लेता

उनकी झोली
शिव भर देता

हर हर भोले
जय शिव शंकर

गाता रहता
जो जन डटकर


उसको विपदा
नही सताती

भोले की कृपा
मिल जाती

पल पल सिमरन
शिव का कर

अपना आँचल
सुख से भर


आओ हम भी गाये
शिव शिव

भक्ति में
खो जाए शिव शिव

Lyricist: Hitesh Choudhary

भोला
है त्रिशूलधारी भजन लिरिक्स
Bhola Hai Trishuldhari Song Lyrics

भोला है
त्रिशूलधारी
, गौरा
है शिव पे वारी

शशि को सर पे
धारी
, नदी
पे कर सवारी

आये है भोले
बाबा
, देखो
रे काशी नगरी
– 2

बम बम भोले
बोलो
, हर
हर महादेव
– 2

1

आधी व्याधि
को टाले
, टाले
है वो कलेशा

शंकरा महायोगी,
उमा पति महेशा

दिन दुखियो
के संकट
, हरने
विपदा सारी

आये है भोले
बाबा
, देखो
रे काशी नगरी
– 2

बम बम भोले
बोलो
, हर
हर महादेव
– 2


2

सौ सौ बार
करूं
, तुम्हे
प्रणाम करूं

चरणों मे शीश
धरु
, नैनो
में तुझको भरु

मन नही भरता
मेरा
, देख
देख मूरत प्यारी

आये है भोले
बाबा
, देखो
रे काशी नगरी
– 2

बम बम भोले
बोलो
, हर
हर महादेव
– 2

3

ज्योतिर्लिंगों
में तू है
, हरेक
क्षण में तू है

सृष्टि के
कण में तू है
, मेरे
तो मन मे तू है

तेरे बिन नही
गुजरा
, तुझसे
दुनिया सारी

आये है भोले
बाबा
, देखो
रे काशी नगरी
– 2

बम बम भोले
बोलो
, हर
हर महादेव
– 2

Lyricist: Hitesh Choudhary

शिव
है भजन –
Shiv Hai Bhajan Lyrics English

Paar Brahm Parmeshwar Shiv Hai

Teen Lok Ke Swami Shiv Hai

Kan Kan Kankar Kankar Shiv Hai

Disha Nisha Har Roop Mein Shiv Hai

Jal Mein Shiv Hai Thal Mein Shiv Hai

Dharti Aur Ambar Bhi Shiv Hai

Vayu Pawan Agni Mein Shiv Hai

Havan Bhavan Rajani Mein Shiv Hai

Subah Mein Shiv Hai Sham Mein Shiv Hai

Maaya Chhaya Har Dham Mein Shiv Hai

Aaj Bhi Shiv Hai Kal Bhi Shiv Hai

Aadi Anadi Anant Bhi Shiv Hai

Jyot Mein Shiv Hai Deep Mein Shiv Hai

Door Bhi Shiv Hai Samip Bhi Shiv Hai

Aah Mein Shiv Hai Chah Mein Shiv Hai

Hansi Khushi Aur Waah Mein Shiv Hai

Drishy Bhi Shiv Adrishy Bhi Shiv Hai

Paat Paat Aur Jad Bhi Shiv Hai

Soch Mein Shiv Hai Mann Mein Shiv Hai

Saans Saans Dhadkan Mein Shiv Hai

Shiv Hai Sarovar Meethe Jal Ka

Jal Ka Meethapan Bhi Shiv Hai

Manmohak Amritphal Daayak

Har Ek Rasaayan Mein Bhi Shiv Hai

Palke Band to Shiv Hi Shiv Hai

Khuli Nazar Mein Bhi to Shiv Hai

Dukh Ko Harne Wala Shiv Hai

Sukh Ko Karne Wala Shiv Hai

Ghat Bheetar Ki Maala Shiv Hai

Shwas Shwas Mein Shiwala Shiv Hai

Kasht Ko Harne Wala Shiv Hai

Mera to Pratipaala Shiv Hai

Umapati Wo Bhola Shiv Hai

Jagatpita Bhandari Shiv Hai

Jab Ghirte Sankat Ke Baadal

Unse Bachane Wala Shiv Hai

Sawan Mein Jo Vrat Kar Leta

Unki Jholi Shiv Bhar Deta

Har Har Bhole Jai Shiv Shankar

Gaata Rahta Jo Jan Datkar

Usko Vipda Nahi Sataati

Bhole Ki Krupa Mil Jaati

Pal Pal Simaran Shiv Ka Kar

Apna Aanchal Sukh Se Bhar

Aao Hum Bhi Gaaye Shiv Shiv

Bhakti Mein Kho Jaye Shiv Shiv

Lyricist: Hitesh Choudhary

भोला
है त्रिशूलधारी भजन लिरिक्स
Bhola Hai Trishuldhari Lyrics English

bhola hai trishuldhari, gaura hai shiv pe vaari

shashi ko sar pe dhari, nandi pe kar savari

aaye hai bhole baba, dekho re kashi nagari – 2

bam bam bhole bolo, har har mahadev – 2

aadhi vyadhi ko taale, taale hai wo kalesha

shankara mahayogi, uma pati mahesha

din dukhiyo ke sankat, harne vipda saari

aaye hai bhole baba, dekho re kashi nagari – 2

bam bam bhole bolo, har har mahadev – 2

sau sau baar karun, tumhe pranaam karun

charno mein shish dharu, naino mein tujhko bharu

man nahi bharta mera, dekh dekh murat pyari

aaye hai bhole baba, dekho re kashi nagari – 2

bam bam bhole bolo, har har mahadev – 2

jyotirlingo mein tu hai, harek kshan mein tu hai

shrushti ke kan mein tu hai, mere to man mein tu hai

tere bin nahi gujaara, tujhse duniya saari

aaye hai bhole baba, dekho re kashi nagari – 2

bam bam bhole bolo, har har mahadev – 2

Lyricist: Hitesh Choudhary

Hi, I'm Hitesh Choudhary (Lyricist), founder of NVH FILMS. A blog that provides authentic information, tips & education regarding manch sanchalan, anchoring, speech & public speaking.

Leave a Comment